Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 24 September, 2020 11:09 AM IST

आखिरकार मानसूनी बारिश का सीजन अब अंतिम  पड़ाव पर है. मौसम विभाग के अनुसार, ये मानसून  जाते- जाते भी लोगों के लिए मुसीबत बन सकता है. क्योंकि देश के कई भागों में भारी बारिश दर्ज की गई है, तो कहीं धूल भरी आंधी के साथ  बादलों की गर्जन ने लोगों को डराया हुआ है. इस पर मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों में उत्तरप्रदेश समेत कई हिस्सों में आंधी- चमक और बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान-

 देशभर में बने मौसमी सिस्टम

निम्न दबाव का क्षेत्र अब पूर्वी मध्य प्रदेश और इससे सटे भागों पर पहुँच गया है। इसके साथ-साथ आगे बढ़ रहा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र समुद्र तल से 5.8 किमी ऊंचाई पर है. मॉनसून की अक्षीय रेखा जैसलमेर, अजमेर, भीलवाड़ा, ग्वालियर, मध्य प्रदेश पर बने कम दबाव के क्षेत्र से होते हुए डाल्टनगंज, बांकुरा और बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों पर बनी हुई है. महाराष्ट्र के तटीय भागों से एक ट्रफ रेखा मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक बनी है. उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पंजाब पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों, मध्य प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और मुंबई समेत कोंकण गोवा में कुछ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में, दक्षिणी गुजरात में में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर तेज़ वर्षा हो सकती है. तटीय कर्नाटक, केरल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी गर्जना के साथ हल्की बारिश के बीच एक-दो स्थानों पर मध्यम बौछारें गिरने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश संभव है. आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बूँदाबाँदी या हल्की वर्षा अपेक्षित है.

English Summary: Weather News update: Thunderstorms and chance of rain in next few hours in these states of the country
Published on: 24 September 2020, 11:11 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now