Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 28 February, 2020 11:06 AM IST

मौसम में हर दिन नए-नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं. होली आने से पहले ही दिल्‍ली-एनसीआर समेत पूरे उत्‍तर भारत में मौसम बदलना भी शुरू हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में बारिश होने के आसार बन रहे हैं. इसके साथ ही उत्तरी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हल्की-हल्की बारिश आने की संभावना है. अगर बात करें, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की तो वहां मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. लेकिन दिन के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी होनी की उम्मीद है. अगर बात करें, आने वाले 24 घंटे की तो बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के आस -पास के हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. इसके अलावा गंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू, अलवर और भरतपुर के नजदीकी इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आगामी 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बन गया है. यह मौसमी सिस्टम आज रात से जम्मू कश्मीर को प्रभावित करना शुरू कर देगा. इसके प्रभाव से मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. उत्तर-पूर्वी बिहार और इससे सटे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है. मध्य प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों पर एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है. एक ट्रफ कोमोरिन क्षेत्र से तमिलनाडु तक बनी हुई है.

आने वाले 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

आने वाले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश जारी रहेगी. जबकि नागालैंड और मणिपुर में कुछ हिस्सों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है. बारिश की तीव्रता धीरे- धीरे कम हो जाएगी. आज यानि 28 फरवरी की रात को जम्मू व कश्मीर में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश शुरू हो सकती है. धीरे-धीरे बारिश की तीव्रता बढ़ेगी. इसके साथ ही उत्तर पश्चिमी राजस्थान और पंजाब सहित केरल के कुछ हिस्सों में 28 फरवरी की शाम से कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

English Summary: Weather news : Thunderstorms along with heavy rain in these areas of the country
Published on: 28 February 2020, 11:13 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now