Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 7 October, 2019 11:40 AM IST

मानसून का बदलता रूप लोगों की जिंदगियों में गहरा प्रभाव डाल रहा है. इसके वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो  गया है. अगर बात करें, बिहार बाढ़ पड़ितों की तो वहां मानसून शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है. हर दिन बिहारवासियों को भारी बारिश का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही, बिहार की नदियों की बात करें तो जलस्तर में दो से ढाई मीटर तक कमी दर्ज की गयी है. आने वाले 24 घंटों में मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में भारी बारिश होने की उम्मीद है जैसे -अहमदनगर, सांगली, कोल्हापुर और सोलापुर, पुणे आदि. इसके साथ ही अगर बात करें, विदर्भ, मराठवाड़ा या फिर मध्य महाराष्ट्र कि तो वहां गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार जानते है देशभर में अगले 24 घंटे के दौरान किस तरह की मौसमी गतिविधियां रह सकती है-

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

जम्मू-कश्मीर के पश्चिमी हिस्सों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है. अगर बात करें, झारखण्ड के उत्तरपूर्वी भागों व इससे सटे आसपास के क्षेत्रों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित है. इसके अलावा, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखण्ड के कुछ दक्षिणी हिस्सों और ओडिशा के कई उत्तरी हिस्सों पर भी सक्रिय है. छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.

आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसमी गतिविधियां

आने वाले 24 घंटों के दौरान, महाराष्ट्र, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी बिहार, पूर्वोत्तर भारत, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्णाटक और उत्तरी अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों में गरज के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. जबकि, उत्तरी ओडिशा, असम और नागालैंड में कुछ स्थानों पर भी भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. गुजरात, तमिलनाडु, केरल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की कुछ जगहों पर हल्की बारिश की उम्मीद देखने को मिल सकती है. जबकि, दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरप्रदेश और पश्चिमी बिहार में दिन का मौसम हल्का गर्म और शुष्क रहने के साथ रात में मौसम खुशनुमा बना रहेगा.

English Summary: weather india : These states of the country received thunderstorm warning
Published on: 07 October 2019, 11:43 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now