Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 12 September, 2019 11:27 AM IST

अगर आज की हम मौसम की बात करें तो अब मानसून ट्रफ गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश आदि राज्यों पर आ गई है. साथ ही इसका एक सर्कुलेशन गुजरात के कच्छ जिले पर भी बना हुआ है. यानि कि अब गुजरात के साथ राजस्थान, मध्यप्रदेश आदि राज्यों में भी भारी बारिश होने की संभावना है.  मौसम विभाग के अनुसार विदर्भ और  छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है. अगर बात करें दिल्ली, हरियाणा कि तो यहाँ दोबारा उमस और गर्मी ने पैर पसारने शुरू कर दिए है. मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक गर्मी से राहत मिलना मुश्किल है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक जानते है देशभर में अगले 24 घंटे के दौरान किस तरह की मौसमी गतिविधियां रह सकती है.

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

उत्तरी मध्य प्रदेश तथा उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के हिस्सों पर एक कम दबाव क्षेत्र विकसित है. मानसून की अक्षीय रेखा राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों से कम दबाव वाले क्षेत्र व छत्तीसगढ़ तथा ओडिशा के उत्तरी हिस्सों से होते हुए उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पूर्वी असम और उससे सटे अरुणाचल प्रदेश के कुछ भागों पर बना हुआ है. इसके अलावा, मध्य पाकिस्तान के भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मौजूद है.

आने वाले 24 घंटों की मौसमी गतिविधियां

आने वाले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश,गुजरात, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई हिस्सों समेत असम और मेघालय के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की उम्मीद है. इसके साथ ही  पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश व तेलंगाना, विदर्भ, कोंकण व गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु के कुछ भागों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है. अगर बात करें,  जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और कच्छ की तो वहां के कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना हैं. इसके अलावा, देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार है.

English Summary: Weather India: Many states suffered from rains and many heat caused havoc
Published on: 12 September 2019, 11:58 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now