Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 10 April, 2020 11:22 AM IST

उत्तर भारत के मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव के चलते तापमान में तेजी से इजाफा हो सकता है. जिसके चलते ज्यादातर राज्यों में 15 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है. इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना हैं. अगर बात करें, राजधानी दिल्ली कि तो आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी और तापमान में वृद्धि होने के आसार है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में आ रहा है. यह सिस्टम उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे भागों पर पहुंच गया है. उत्तरी हरियाणा और आसपास के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है. एक अन्य चक्रवाती क्षेत्र उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर बना हुआ है. इस चक्रवाती सिस्टम से तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है. दक्षिण ओडिशा के तटीय भागों पर एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है. जबकि एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी बांग्लादेश पर दिखाई दे रहा है.

 आने वाले 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय भागों में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. केरल, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहने की उम्मीद है. पूर्वोत्तर भारत में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों और राजस्थान के पश्चिमी भागों में धूल भरी आंधी के साथ एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं.

English Summary: Weather in india: There will be rain with dust storm in these parts of north India, temperature is also likely to increase
Published on: 10 April 2020, 11:25 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now