Sugarcane Variety: गन्ने की नई किस्म Co-18022 (कर्ण-18) की खेती कर आय बढ़ाएं 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 5 October, 2019 11:53 AM IST

अक्टूबर माह का पहला सप्ताह समाप्त होने वाला है. पर मौसम है कि अपना रुख बदलने का नाम ही नहीं ले रहा. अगर बात करें, बिहार और उत्तरप्रदेश कि तो वहां के लोगों का जनजीवन बाढ़ और भारी बारिश के कारण पूरी तरह अस्त -व्यस्त हो गया है. इसके साथ ही यूपी के वाराणसी में गंगा नदी की  जलस्तर बढ़ने के वजह से बाढ़ का खतरा दोबारा बढ़ सकता है. आने वाले 24 घंटों में मौसम में कई फेरबदल देखने को मिल सकते है. दिल्ली का मौसम खुशनुमा रहेगा. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार जानते है देशभर में अगले 24 घंटे के दौरान किस तरह की मौसमी गतिविधियां रह सकती है-

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

जम्मू-कश्मीर के पूर्वी हिस्सों पर बना एक पश्चिमी विक्षोभ अब  बढ़ रहा है.अगर बात करें , पंजाब तथा हरियाणा कि  तो वहां के कुछ हिस्सों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है.इसके साथ ही, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों  पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना गया है. एक पूर्वी-पश्चिमी ट्रफ रेखा हरियाणा से दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र होते हुए पश्चिम बंगाल और सिक्किम से जा रहा है. बांग्लादेश तथा उससे सटे आसपास के क्षेत्रों पर भी एक चक्रवाती क्षेत्र सक्रिय हो गया है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान के पश्चिमी इलाकों पर बन गया है. तमिलनाडु के कई भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मौजूद है. इसके साथ ही, इस मौसमी सिस्टम से एक ट्रफ रेखा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक जा रही है.

आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसमी गतिविधियां

आने वाले 24 घंटों के दौरान, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.इस दौरान, बिहार और झारखंड के कई स्थानों पर भी हल्की बारिश के साथ कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने की उम्मीद हैं.जबकि, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी व दक्षिणी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार है.वहीं, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान का मौसम शुष्क बना रहेगा.

English Summary: weather in india : The weather will change drastically in the next 24 hours
Published on: 05 October 2019, 11:56 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now