Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 12 August, 2020 6:01 AM IST

भारतीय मौसम विभाग IMD  के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक देश के मध्य और पश्चिमी इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. दरअसल उत्तरी बंगाल की खाड़ी में हवा का दबाव कम होगा. जिससे मानसून का रुख दक्षिण की तरफ हो सकता है. जिस वजह से अगले 3-4 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के इलाकों में 24 से 48 घंटे में जोरदार बारिश होगी. इसे लेकर विभाग ने चेतावनी भी जारी की है.

मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी सामान्य से कहीं अधिक बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. अगर बात करें, केरल कि तो वहां मौसम का कहर देखने को मिल रहा है. जहां इडुक्की में भूस्खलन से लेकर बारिश और बाढ़ आने की वजह से हजारों लोगों की जिंदगी पर प्रभाव पड़ा है.

ये खबर भी पढ़े: Weather Update : अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना !

इन राज्यों में आगामी 5 दिन में भारी बारिश की संभावना

उत्तरभारत के कई राज्यों जैसे जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के आस-पास के कुछ हिस्सों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है.

English Summary: Weather Forecast: Weather Forecast of August 12, 2020 across india
Published on: 12 August 2020, 06:05 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now