Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 9 February, 2021 7:48 AM IST
Weather Forecast

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश में जारी ठंड के प्रकोप से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई है. दरअसल, 3 फरवरी के बाद से देश के विभिन्न हिस्सों में बर्फ़बारी, बारिश और कोहरे का प्रकोप रहा है. पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फ़बारी के कारण देश के मैदानी इलाकों में जमकर ठंड बढ़ रही है लेकिन अब लोगों को इससे राहत मिलने का पूर्वानुमान है.

आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि 9 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण गिलगित बाल्टिस्तान, जम्मू कश्मीर और मुजफ्फराबाद बारिश तथा बर्फबारी होने की संभावना है. इसके अलावा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 9 और 10 फरवरी मौसम में बदलाव देखा जाएगा. यहां के उत्तरी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है. जिसके कारण ठंड बढ़ने के आसार भी नज़र आ रहे हैं.

उधर, मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 9 और 10 फरवरी को कोहरा छाये रहने की आशंका जताई है. हालांकि अगले 4-5 दिनों में उत्तर पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. वहीं यहां न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी होने की आशंका जताई जा रही है. जिसके कारण लोगों को ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ सकता है.

गौरतलब हैं कि हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सोमवार को ठंड का प्रकोप बना रहा. मौसम विभाग के मुताबिक, यहां के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, आदमपुर में 4.6 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 5.5 डिग्री सेल्सियस, हलवारा में 5.6 डिग्री सेल्सियस तथा फरीदकोट में 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.

English Summary: Weather Forecast update: Fog will remain in these areas from 9 to 10 February, snowfall expected in Kashmir valley
Published on: 09 February 2021, 07:51 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now