Sugarcane Variety: गन्ने की नई किस्म Co-18022 (कर्ण-18) की खेती कर आय बढ़ाएं 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 1 October, 2023 9:19 PM IST
weather

यूं तो अब मानसून विदा हो चुका है  फिर भी अभी भी जो जुलाई- सितंम्बर में वर्षा नहीं हुई वो अब अक्टूबर के महीने में वर्षा होने की संभावना है. हिमालय के कुछ हिस्सों के भाग मे भारी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है. साथ ही साथ सिक्किम,पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखड व बिहार में आज से लगातार कई दिनों तक तेज हवा के साथ वारिश होने की आशंका जताई जा रही है. 1 से 5 अक्टूबर तक पूर्वी, पश्चिमी, उत्तर इलाकों में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. वहीं, दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों में मौसम संभवत शुष्क रहेगा. लेकिन कुछ जगहों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. 

सोमवार से बुधवार तक पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी. आने वाले दो-दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा. तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. ऐसे में आइए जानते हैं अगले 24 घंटों के दौरान देशभर में कैसा रहेगा मौसम-

पूर्वी भारत में मौसम

 01-04 अक्टूबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार में वर्षा की संभावना है. गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, 01-03 अक्टूबर एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ ही ओडिशा-पश्चिम बंगाल और आसपास के बांग्लादेश तटों पर 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज़ हवाएं चलेंगी. वहीं तटीय इलाकों में समुद्र की स्थिति खराब होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें : खुशखबरी! किसानों के घर जाकर फसल में लगने वाले कीटों, बीमारियों और उर्वरकों की पहचान बताएंगे एग्रीकल्चर एक्सपर्ट

पश्चिम भारत में मौसम

कोंकण, गोवा में भारी वर्षा होने की संभावना है. कुछ स्थानों में आंधी तूफान के साथ और बिजली गिरने की आशंका है. वहीं 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग के मुताबिक, गोवा-कर्नाटक तटों के साथ-साथ पूर्व-मध्य अरब सागर में 45-55 किमी प्रति घंटा होने की संभावना है. अगले 24 घंटों में 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

English Summary: weather forecast today aaj ka mausam ki jankari imd alert heavy rain in jharkhand bihar up mp
Published on: 02 October 2023, 09:56 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now