Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 24 July, 2019 1:05 PM IST

देशभर में मानसून अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है. अगस्त माह शुरू होने में अब बस कुछ दिन ही बाकी है. मौसम का मिजाज भी इनदिनों अलग है. कई जगहों पर तो खूब अच्छी बारिश हो रही हैतो कई जगह पर आधा जुलाई बीत जाने के बाद भी मानसून रूठा हुआ लग रहा है. अगर इस सप्ताह मानसून की बात करे तो देशभर के ज्यादातर इलाकों में मानसून रहेगा. मौसम विभाग ने भी इस सप्ताह में अच्छी बारिश की संभावना जताई है. निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के उत्तरी हिस्से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में आज कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयन पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मेघालय, सिक्किम, आदि राज्यों में बारिश होने के आसार है. ऐसे में आइए जानते है निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार देशभर में होने वाले अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की गतिविधियों के बारे में -  

देशभर में बने मौसम सिस्टम

मॉनसून ट्रफ रेखा पश्चिमी राजस्थान से उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल होते हुए नागालैंड तक फैल गई  है. उत्तरी पंजाब और इससे सटे इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है. इसके अलावा उत्तरी कोंकण-गोवा पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है. इस सिस्टम से आंध्र प्रदेश होते हुए बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी-मध्य हिस्सों पर बने हुए एक अन्य चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र तक एक ट्रफ रेखा फैल गई है. इसके साथ ही उत्तरी कोंकण-गोवा से केरल तक एक कमजोर ट्रफ रेखा फैली हुई है.

आने वाले 24 घंटों की मौसम गतिविधियां

आने वाले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम सहित बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में मध्यम से भारी तथा कुछ स्थानों में बेहद भारी बारिश होने की संभावना हैं. वहीं कोंकण-गोवा और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़, केरल, दक्षिणी गुजरात, तेलंगाना, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं. वहीं पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.

English Summary: weather forecast these states will have heavy rain today
Published on: 24 July 2019, 01:08 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now