Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 July, 2020 6:50 AM IST

मानसून इका आगमन लगभग–लगभग सभी राज्यों में हो चुका है. जिस वजह से हर रोज मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है. इस उतार-चढ़ाव भरे मौसम के बीच मानसून दिल्ली-एनसीआर के लोगों पर एक बार फिर मेहरबान होने जा रहा है. दरअसल मौसम विभाग के मुताबिक,  बुधवार से दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा. बारिश का यह दौर आगामी 2 दिनों तक चलेगा. 29 और 30 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. तो वही, कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. नतीजतन, जलभराव की वजह से यातायात प्रभावित होने की भी संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे. ज्यादातर स्थानों पर मध्यम स्तर की बारिश होगी जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-NCR सहित हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं उत्तर पूर्वी राजस्थान में भी अच्छी बारिश होगी. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आगामी 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

मॉनसून की अक्षीय रेखा पश्चिम से लेकर पूरब तक हिमालय के तराई क्षेत्रों में पहुँच गई है। अगले कुछ दिन इसका यहीं होगा ठिकाना. उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे भागों पर एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में बना हुआ है. बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी भागों और इससे सटे अंडमान सागर पर एक नया चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है. बिहार से ओडिशा होते हुए उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है. दक्षिणी असम पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.

ये खबर भी पढ़े: Weather News Today: देश के इन राज्यों में अगले 24 घंटों में बारिश बढ़ने की संभावना, पढ़ें पूरी खबर

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई. अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तटीय ओडिशा के अलग-अलग में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिली. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, केरल, गुजरात के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई.

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं. उत्तराखंड, कोंकण गोवा और तटीय कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, आंतरिक महाराष्ट्र, तमिलनाडु, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, लक्षद्वीप, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और दक्षिणी गुजरात में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है. दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है.

English Summary: Weather Forecast: These states, including Delhi, UP, Rajasthan and Haryana, may get rain today, Orange alert issued!
Published on: 29 July 2020, 06:54 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now