Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 1 May, 2020 10:43 AM IST

मई माह की शुरुआत हो गई है पर कोरोना महामारी का प्रकोप है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा.ऐसे में मौसम भी हर रोज नए-नए रंग दिखा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार,अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कुछ जगहों पर भारी प्री-मॉनसून वर्षा होने की संभावना बन रही है. अगर बात करें, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड कि तो वहां कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तरी पंजाब में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.दक्षिणी कोंकण व गोवा, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में एक-दो जगहों पर गर्जना के साथ हल्की बारिश की संभावना है. राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर पहुंचा है. एक चक्रवाती सिस्टम उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और इससे सटे हिस्सों पर दिखाई दे रहा है.बिहार और इससे सटे झारखंड पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.इस सिस्टम से उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक एक ट्रफ बनी है.एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य भारत में मराठवाड़ा और इससे सटे भागों पर बना हुआ है, जहां से कर्नाटक होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक एक ट्रफ बनी है.अरब सागर पर महाराष्ट्र के तटों के पास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में कुछ स्थानों अपर मध्यम से भारी बारिश के बीच कहीं-कहीं मूसलाधार वर्षा हुई.तटीय ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश से साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई है.उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा, केरल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, अंडमान व निकोबार में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई.विदर्भ में छिटपुट जगहों पर हल्की वर्षा हुई है.

आने वाले 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

आने वाले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी प्री-मॉनसून वर्षा होने की संभावना है.इसी दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तरी पंजाब में भी कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा हो सकती है.केरल, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम प्री-मॉनसून वर्षा के आसार हैं.दक्षिणी कोंकण व गोवा, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर गर्जना के साथ हल्की बारिश की संभावना है.राजस्थान में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

English Summary: Weather Forecast: There is a possibility of heavy pre-monsoon rains with thunderstorms in these parts of North India to Northeast India!
Published on: 01 May 2020, 10:47 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now