Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 6 March, 2023 10:02 AM IST
होली पर ऐसा रहेगा भारत में मौसम

आज यानी हफ्ते की शुरुआत, भारत के ज्यादातर राज्यों तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मार्च महीने की पहली तारीख से ही तापमान में वृद्धि देखी गई है. लेकिन यह भी देखा जा रहा है कि दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं से बदलाव देखा जा रहा है.

ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि होली के दिन भारत के कई राज्यों में मौसम का रुख (weather forecast) मिलाजुला रह सकता है. इस संदर्भ में IMD ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी कर दी है. यहां जानें अपने शहर में आज का मौसम कैसा रहने वाला है.

दिल्ली में होली पर मौसम का रुख

देखा जाए तो दिल्ली में बीते कुछ दिनों से हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिसके चलते ज्यादातर इलाकों में खासतौर पर यमुना व NCR में रहने वाले लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है. लेकिन वहीं दूसरी तरफ यह भी जानकारी मिल रही है कि दिल्ली में तापमान लगातार बढ़ रहा है और दिल्लीवासियों को दिन के समय भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली और इसके आस-पास सट्टे इलाकों में होली के दिन तक 8 मार्च,2023 की सुबह हवाओं की स्थिति कमजोर हो सकती है. बताया जा रहा है कि हवा की गति 3 किलोमीटर प्रति घंटे से भी कम दर्ज की जा सकती है. यह भी अनुमान है कि दिल्ली में होली के दिन मौसम मिलाजुला यानी ठंडा और गर्म दोनों रह सकता है.

मौसम का पूर्वानुमान और चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 06-07 मार्च के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है. वहीं उत्तराखंड में 08 व 09 मार्च को बारिश होली के दिन बाधा डाल सकती है. IMD का यह भी कहना है कि अगले 3 दिनों के दौरान मध्य और आसपास के पश्चिम भारत में गरज के साथ हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: हीट वेव और अधिकतम तापमान को लेकर IMD ने जारी की चेतावनी, पढ़ें अपने शहर का हाल

IMD ने 06 और 07 मार्च को पूर्वी राजस्थान में तेज़ हवाएँ (30-40 किमी प्रति घंटे) और पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश/बर्फबारी की भी संभावना जताई है.

English Summary: Weather Forecast: The weather will be like this on the day of Holi, IMD issued a warning
Published on: 06 March 2023, 10:06 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now