Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 15 June, 2020 12:47 PM IST

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. अब जल्द ही लोगों को इस चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने हाल ही में केरल के तट पर दस्तक दिया था. अब यह देश के अन्य भागों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. जोकि अब गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड से होते हुए बिहार के कुछ इलाकों तक पहुंच गया है. आने वाले 24 घंटों में केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने  के साथ हल्की बारिश हो सकती है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और आसपास के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. ओडिशा के भी उत्तरी हिस्सों पर एक चक्रवाती सिस्टम बन गया है. उत्तरी राजस्थान के ऊपर पहले से ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. उत्तरी राजस्थान से उत्तरी ओडिशा तक एक ट्रफ बना हुआ है.

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण गोवा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ हिस्सों, आंतरिक ओडिशा, मेघालय, असम और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हुई.लक्षद्वीप, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, शेष पूर्वोत्तर भारत, तटीय ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगहों पर हल्की वर्षा देखने को मिली.दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हुई.

अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम

अगले 24 घंटों के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है.मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंतरिक महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर तेज़ बौछारें गिर सकती हैं.पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आँधी के साथ छिटपुट बारिश संभव है.पश्चिमी हिमालय पर बारिश में कमी रहेगी.

English Summary: Weather Forecast: Monsoon will knock in these states, it will rain with dust storm
Published on: 15 June 2020, 12:49 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now