Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 20 July, 2019 1:40 PM IST

जुलाई माह खत्म होने में अब कुछ दिन ही बाकी है.  मानसून ज्यादातर इलाकों में दस्तक दे चुका है. कई राज्यों के लोग बारिश से बेहाल है तो कई राज्यों में लोगों को उमस और गर्मी ने परेशान कर रखा है. दिल्लीवासियों को बारिश ने कुछ पल की राहत तो दी पर अब फिर से उमस वाली गर्मी ने लोगों को तंग करना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार , अगले 24 घंटों में उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मेघालय आदि राज्यों में बारिश की उम्मीद है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते है देशभर में होने वाले अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की गतिविधियों के बारे में -

देश में बने मौसमी सिस्टम Weather System

उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है. इस मौसमी सिस्टम से बनी हुई एक ट्रफ रेखा दक्षिणी मध्य प्रदेश, दक्षिणी बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों तक फैली हुई है. इसके साथ ही  बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी-मध्य हिस्सों  से दक्षिणी ओडिशा के तटीय हिस्सों  पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है तथा बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों से चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र होते हुए एक तटीय आंध्र प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा फैल गई है. पूर्वी असम पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी राजस्थान और इससे सटे गुजरात तथा मध्य प्रदेश के हिस्सों पर भी बना हुआ है. वहीं दक्षिणी महाराष्ट्र से केरल के तटीय हिस्सों तक एक कमजोर ट्रफ रेखा फैल गई है.

आने वाले 24 घंटों की मौसम गतिविधियां Upcoming  24 hours Weather Activities

आने वाले 24 घंटों के दौरान, उत्तरी केरल और इससे सटे कर्नाटक के दक्षिणी तटीय भागों में मध्यम से भारी बारिश तथा एक-दो स्थानों में बेहद भारी बारिश होने के आसार हैं. वहीं केरल, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही मराठवाड़ा, विदर्भ, दक्षिणी कोंकण-गोवा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, दक्षिणी ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है. इसके साथ ही  रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल के हिस्सों में हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है.

English Summary: weather forecast in india
Published on: 20 July 2019, 01:43 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now