Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 9 July, 2019 10:58 AM IST

मानसून इन दिनों देश के लगभग सभी इलाकों में दस्तक दे चुका हैं.इसके वजह से कई राज्यों में धुआंधार बारिश हो रही है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुई भारी बारिश के वजह से रेल यातायात से लेकर सड़क यातायात की सेवाएं प्रभावित हो गई है. तो वहीं कुछ राज्यों में अभी भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है.मानसून की बारिश के बाद उमस वाली गर्मी से लोग परेशान है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज दिल्ली में आंधी तूफ़ान के साथ - साथ बारिश होने की संभावना है.ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते है देशभर में होने वाले अगले 24  घंटों के दौरान मौसम की गतिविधियों के बारे में -

 देश भर में बने मौसमी सिस्टम Weather System

उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे नजदीकी क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. इस प्रणाली के कारण मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र सक्रिय हो गया है. इसके साथ ही पूर्व-मध्य उत्तर प्रदेश के हिस्सों पर कम दबाव वाला क्षेत्र बन गया है. पंजाब से हरियाणा, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ रेखा फैल गई है. इसके अलावा एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी गुजरात और उससे सटे नजदीकी हिस्सों पर मौजूद है.

आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम की गतिविधियां Upcoming 24 hours weather Activities

आने वाले 24 घंटों के दौरान, बंगाल, सिक्किम और असम के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ एक-दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों के साथ - साथ कोंकण व गोवा और तटीय कर्णाटक के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश के भी आसार दिखाई दे रहे हैं. मध्य प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों सहित छत्तीसगढ़ और केरल के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, आतंरिक कर्णाटक, तेलंगाना और तटीय आंध्रा प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. लेकिन पश्चिमी राजस्थान के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा.  

English Summary: weather forecast in India heavy rain accompanied by storm can occur today in these states
Published on: 09 July 2019, 11:00 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now