Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 1 August, 2020 7:50 AM IST

देश में मैदानों से लेकर पहाड़ों तक पर मौसम की मार पड़ रही है. पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है तो वहीं कई मैदानी राज्यों में बाढ़ से हाहाकार मचा है. बिहार के करीब 10 जिलों में बाढ़ (Flood) से हाहाकार मचा है. अभी तक कई लोगों की बाढ़ की वजह से मौत हो चुकी है. इसके अलावा मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए 1 अगस्त को कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है. तो वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मध्य महाराष्ट्र और केरल में भारी वर्षा की चेतावनी जारी हुई है. ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आगामी 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान -

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

मॉनसून की अक्षीय रेखा गंगानगर, नारनौल, इटावा, वाराणसी और पटना होते हुए पूर्वोत्तर भारत में मेघालय और दक्षिणी असम पर है. उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी भागों तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है. उत्तरी तमिलनाडु और इससे सटे दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. उत्तर-पूर्वी अरब सागर और इससे सटे पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, मेघालय, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. शेष पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, कोंकण गोवा, केरल, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. उत्तरी और पूर्वी राजस्थान, गुजरात, आंतरिक महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की और एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर में बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश के आसार हैं.

English Summary: Weather forecast for August 1, 2020 across India
Published on: 01 August 2020, 07:53 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now