Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 16 February, 2019 12:38 PM IST

बिगड़ते मौसम का प्रकोप कईं राज्यों में देखने को मिल रहा है. कईं जगह ओलावृष्टि की वजह से लोग परेशान हैं तो कहीं आकाशीय बिजली ने कहर ढाया हुआ है. भोपाल, इंदौर, जबलपुर जैसे राज्यों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है. अभी भी वहां तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है. दिल्ली में भी तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज़ किया गया  है. 

वहीं उत्तर प्रदेश ,बिहार, झारखण्ड और ओडिशा में भी बारिश के साथ ओले पड़ने लगे है. सिक्किम, असम, नागालैंड, मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी बारिश के साथ बर्फ गिरेगी. मध्य भारत में एक ट्रफ रेखा, बिहार से कर्नाटक की तरफ बढ़ रही है. इसके चलते छतीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी ओलों की बारिश हो सकती है. वहीं गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और शेष महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहने वाला है.

इस बीच एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर भारत पर बना हुआ है, हालांकि नमी युक्त हवाओं की कमी के कारण मौसम शुष्क ही बना रहेगा. दक्षिण में कोई भी महत्वपूर्ण मौसमी सिस्टम नहीं है इसलिए ऐसे इलाकों में नम हवाएं नहीं चलेंगी जिससे यहां के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

English Summary: weather forecast 16 february
Published on: 16 February 2019, 12:42 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now