Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 24 April, 2020 11:31 AM IST

उत्तरभारत समेत दिल्ली में भी मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के आने और छंटने की तिथियों में थोड़ा परिवर्तन हुआ है. यूपी, बिहार, झारखंड समेत देश के बाकि दस राज्यों में मानसून के आने की तिथियां 3 से 10 दिन तक पीछे कर दी गई हैं. दिल्ली में भी मानसून आने की तिथि आगे हुई है. यहां तक कि मानसून पहुंचने की तिथि अब 29 जून की बजाय 27 जून निर्धारित की गई है.  अगर बात करें, पूर्वोत्तर भारत कि तो हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें जारी रहने की संभावना हैं. उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कुछ  जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है. राजस्थान के कई स्थानों पर बारिश होने और धूल भरी आंधी चलने के आसार है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान-

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर के पास पहुँच गया है. इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिमी राजस्थान पर है. उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र होते हुए दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक तक एक ट्रफ रेखा बनी है.

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बौछारें पड़ीं.पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है.दक्षिणी केरल में कुछ स्थानों पर जबकि लक्षद्वीप में एक-दो जगहों पर मध्यम से भारी बारिश और राजस्थान के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ छिटपुट जगहों पर बारिश का नया दौर शुरू हो गया है.पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिली.विदर्भ, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई.

आने वाले 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

आने वाले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें जारी रहने के आसार हैं.पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय ओडिशा, केरल, दक्षिणी कर्नाटक और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर जबकि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है. राजस्थान के कई स्थानों पर बारिश होने और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी हरियाणा और दिल्ली, उत्तर व पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तरी-तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक तमिलनाडु में एक-दो स्थानों पर वर्षा के आसार हैं.

English Summary: Weather Alert: There will be thunderstorms in these areas of the country!
Published on: 24 April 2020, 11:34 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now