Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 27 January, 2020 11:30 AM IST

दिल्ली के मौसम के मिजाज में एक बार फिर से बड़ा बदलाव होने की कयास लगाई जा रही है. दरअसल तेज हवाओं के कारण, दिल्ली और आसपास के अधिकांश स्थानों पर प्रदूषण का स्तर काफी हद तक सुधरा है. हालांकि, दिल्ली के मध्य भागों के एक-दो स्थानों पर प्रदूषण का स्तर 'मध्यम' श्रेणी में देखा गया है. पिछले 24 घंटों के दौरान, दिन के तापमान में वृद्धि हुई साथ ही मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहा. दिन के समय धूप खिली रही. इस बीच दिन का तापमान 20 से 21 डिग्री के बीच रहा जबकि रात का तापमान 4.8 से 6 डिग्री के बीच रहा.

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान के अनुसार 27 से 29 जनवरी के बीच दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही बिहार का मौसम हल्का शुष्क बने रहने की उम्मीद है. हालांकि, पिछले कुछ दिनों से उत्तर पश्चिमी दिशा से चल रही ठंडी हवा के कारण यहाँ के रात और दिन के तापमानों में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है. जिस कारण 28 से 30 जनवरी यानी मंगलवार से गुरुवार के बीच एक ट्रफ रेखा उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक बनी रहेगी. जोकि बिहार से होते हुए निकलेगी. इसके साथ ही बिहार और झारखंड में हल्की बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार 31 तारीख को मौसम एक बार फिर से शुष्क हो जाएगा तथा रात के तापमानों में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार और बुधवार को होने वाली बारिश के बाद से मौसम में तेजी से बदलाव होगा. जो तेजी से तापमान में इजाफा करेगा और लोगों को भी ठंड से राहत दिलवाएगा.

English Summary: Weather Alert :There is a possibility of thunderstorms in these states including Delhi from January 27 to 29
Published on: 27 January 2020, 11:34 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now