Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 8 May, 2020 11:02 AM IST

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव होने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार 10 मई से लगातार चार दिनों तक बारिश होने की संभावना बन सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 10 से 13 मई के दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. गौरतलब है कि चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय होने की वजह से देश के कई हिस्सों के साथ ही बिहार में भी गुरुवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा. यहां पटना सहित बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चली, फिर तेज बारिश हुई. कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई जिससे फसलों को काफी क्षति पहुंची है. वहीं पांच लोगों की मौत हो गई. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आगामी 24 घंटों का मौसम का पूर्वानुमान-

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के भागों पर बना हुआ है. एक अन्य चक्रवाती सिस्टम दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और इससे सटे छत्तीसगढ़ पर है. बिहार से तमिलनाडु तक एक ट्रफ बना हुआ है. दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है.

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में व्यापक रूप से व्यापक वर्षा या गरज के साथ बौछारों की गतिविधियाँ जारी रहीं. बिहार में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हुई. ओडिशा, झारखंड, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज़ बारिश दर्ज की गई. ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई. हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के भी कुछ भागों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की वर्षा देखने को मिली. तटीय कर्नाटक और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह पर भी बारिश जारी रही.

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय ओडिशा, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, आंतरिक तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक, पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश तथा उत्तरी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना हैं. तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में भी कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहेगी. महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिणी मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ेगा. कुछ हिस्सों में लू जैसी स्थितियाँ बन सकती हैं.

English Summary: Weather Alert: Rain, thunderstorm expected in these states including Punjab, Haryana, Rajasthan and Bihar!
Published on: 08 May 2020, 11:04 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now