Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 29 August, 2020 6:48 AM IST

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में कल हुई भारी बारिश ने सड़कों की हालत गड़बड़ा करदी है और कई जगहों में जलभराव स्थिति उत्पन्न हो गई  है, जिस वजह से  लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश की प्रक्रिया अभी कुछ दिन जारी रहेगी. ऐसे में दिल्ली का तापमान और गिरने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में बारिश कम हो जाएंगी. अगर बात करें,  मध्य प्रदेश के मध्य और पूर्वी हिस्सों कि तो वहां मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ और इससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश पर है. इस सिस्टम के साथ-साथ एक चक्रवाती सिस्टम भी चल रहा है, जिसकी ऊंचाई लगभग 7.6 किमी है. मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय गंगानगर, दिल्ली, बरेली, मध्य प्रदेश पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र से झारसुगुदा, बालासोर और उसके बाद बंगाल की खाड़ी पर बनी है. दक्षिणी पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. उत्तर-दक्षिणी ट्रफ रायलसीमा से दक्षिणी तमिलनाडु तक बनी है.

ये खबर भी पढ़े: Latest Weather News: उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट !

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के पूर्वी तथा मध्य भागों में भीषण मॉनसून वर्षा दर्ज की गई. मेघालय में भी मध्यम से भारी बारिश कई स्थानों पर देखने को मिली. जम्मू कश्मीर, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुज़फ्फ़राबाद और हिमाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिशके साथ कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा हुई. उत्तरी पंजाब, दक्षिणी गुजरात, दक्षिणी कोंकण गोवा क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां कुछ स्थानों पर हुई हैं. एक-दो स्थानों पर तेज़ बारिश भी हुई. उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और अंडमान व निकोबार में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई.

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। हालांकि अगले 12 घंटों तक अच्छी बारिश कुछ स्थानों पर बनी रहेगी. मध्य प्रदेश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में मूसलाधार वर्षा जारी रहने की संभावना है. उत्तरी तेलंगाना, कोंकण गोवा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, गुजरात और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भी हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं. तेलंगाना, बिहार, झारखंड, तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा का अनुमान है. ओडिशा, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, तमिलनाडु और केरल में भी हल्की बौछारें गिर सकती हैं.

English Summary: Weather Alert: Possibility of torrential rain in these states including Madhya Pradesh, Uttar Pradesh, Haryana
Published on: 29 August 2020, 06:53 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now