Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 20 September, 2020 9:53 AM IST

पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और तमिलनाडु में हल्की बारिश हुई. अगले हफ्ते के अंत तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस लौटने की संभावना है. ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर के अनुसार जानते हैं आगमी 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

मॉनसून की अक्षीय रेखा का पश्चिमी सिरा हिमालय के तराई क्षेत्रों पर है। पूरब में यह बरेली, अयोध्या, पटना, भागलपुर और मालदा होते हुए असम तथा नागालैंड पर है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम पर भी एक चक्रवाती सिस्टम दिखाई दे रहा है। बिहार से झारखंड होते हुए ओडिशा तक एक ट्रफ रेखा बनी है. तेलंगाना और इससे सटे भागों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. तमिलनाडु के तटीय भागों के पास दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. बंगाल की खाड़ी पर सितंबर महीने का दूसरा प्रभावी मौसमी सिस्टम निम्न दबाव के क्षेत्र के रूप में अगले 24 घंटों में विकसित हो सकता है.

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है. तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. महाराष्ट्र के शेष हिस्सों, दक्षिणी मध्य प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं.

English Summary: Weather Alert: possibility of torrential rain in eastern and central India due to storm, alert issued
Published on: 20 September 2020, 09:56 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now