Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 16 September, 2020 8:47 AM IST

मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते तक राजधानी दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में उमस और चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान करने वाली है. 23 सितंबर के बाद ही बारिश होने की संभावना है. सितंबर माह आधा खत्म हो गया है पर मानसून अभी भी सक्रिय है. इसके बावजूद गर्मी और उमस दोनों का सितम भी बढ़ गया है. मौसम विज्ञानी के अनुसार, मानसूनी सिस्टम बंगाल की खाड़ी से छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पंजाब की तरफ बन रहा है और दूसरा मौसमी सिस्टम महाराष्ट्र और अरब सागर की तरफ सक्रिय है. इन दोनों सिस्टमों की वजह से कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम सिक्किम, आंध्र प्रदेश आदि जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना हैं. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ते हुए अब गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह सिस्टम पश्चिमी तथा उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ता रहेगा। इसके पास ही एक चक्रवाती सिस्टम भी बना हुआ है. उत्तर-पूर्वी अरब सागर और इससे सटे गुजरात के पास भी पहले से ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. पश्चिमी तटों पर बनने वाली मॉनसून ट्रफ इस समय दक्षिणी गुजरात से कर्नाटक के तटीय हिस्सों तक सक्रिय है. दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है.

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना और दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं. पूर्वी बिहार, तमिलनाडु, उत्तरी आंतरिक और तटीय कर्नाटक, दक्षिणी कोंकण गोवा और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ हिस्सों में मूसलाधार वर्षा हो सकती है. केरल, दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, शेष बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.छत्तीसगढ़, ओडिशा, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.

English Summary: Weather Alert: Heavy rain likely in next four-five days, alert issued
Published on: 16 September 2020, 08:50 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now