Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 22 September, 2020 10:26 AM IST
Weather

देश में मानसून लगभग समाप्त होने के कगार पर है. हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से एक बार और देश के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. संभावना है कि 22 सितंबर के बाद उत्तराखंड, बिहार, दिल्ली, हरियाणा और यूपी के कई इलाकों में जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है. मौजूदा वक्त में बंगाल की खाड़ी के ओडिशा तट के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है.

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमोत्तर भारत, खासकर दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 23 सितंबर को बारिश होगी. इस साल पूरे देश में सामान्य से 7% अधिक बारिश हुई है. लेकिन उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से 15% कम बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा उत्तराखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर केरल और ओडिशा में रेड अलर्ट जारी किया है. ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर के अनुसार जानते हैं आगमी 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान-

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी तटीय कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र के दक्षिणी कोंकण क्षेत्र में भीषण मॉनसून वर्षा होने की संभावना है. इन भागों में कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं. शेष तटीय कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र के बाकी सभी भागों, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार समेत पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के बीच कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के साथ-साथ गुजरात के दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश और एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत हरियाणा के भी कुछ हिस्सों में बादल दिखेंगे लेकिन बारिश के आसार कम हैं.

English Summary: Weather Alert: Heavy rain likely in Bihar, Uttarakhand, Haryana, Delhi and UP after September 22
Published on: 22 September 2020, 10:30 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now