Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 11 July, 2020 1:16 PM IST

सावन का महीना चल रहा है इस माह में बारिश और धूप होने का कोई निश्चित समय नहीं होता है, कभी  धूप होती है तो कभी बारिश. पिछले  कुछ दिनों में  कई राज्यों में भीषण गर्मी के बीच कुछ दिन मौसम खुशनुमा भी  रहा और हल्की बारिश भी हुई. मौसम विभाग के अनुसार, देश के ज्यादातर हिस्सों में फिलहाल धूप देखी जा सकती है, आने वाले कुछ घंटों में मौसम बिगड़ने की संभावना बन रही है.  असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज़ मॉनसून वर्षा होने के आसार हैं. इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है.ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

मानसून की अक्षीय रेखा अमृतसर, करनाल, बरेली, देवरिया और मधुबनी होते हुए पूर्वोत्तर भारत में हिमालय के तराई क्षेत्रों तक बनी हुई है.हरियाणा और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है.उत्तर अरब सागर पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही इस सिस्टम के पास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है.

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है.उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी कोंकण व गोवा में भी भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है.उत्तरी कोंकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश के तराई, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई है.गुजरात और उत्तर प्रदेश के बाकी भागों में भी कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई.उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, दक्षिणी हरियाणा, उत्तरी पंजाब, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश.

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज़ मॉनसून वर्षा के आसार हैं.उत्तर प्रदेश के मध्य भागों, दक्षिणी कोंकण व गोवा, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं.पश्चिम उत्तर प्रदेश, शेष पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, रायलसीमा, केरल, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.दक्षिण और पूर्वी राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है.

English Summary: Weather Alert: Heavy monsoon rains expected in these 8 states including Bihar, Jharkhand and eastern Uttar Pradesh!
Published on: 11 July 2020, 01:18 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now