Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 15 October, 2020 10:10 AM IST

बुधवार को कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हुई. नतीजतन कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हो गए. खबरों के मुताबिक, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बारिश (Hyderabad Rain) की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. सड़कों पर कहीं कारें बहने लगीं तो कहीं बाइक भी बहती दिखाई दीं. पानी के बीच फंसे लोगों को राज्य आपदा प्रबंधन (SDRF) की टीम ने रेस्क्यू किया. मौसम विभाग (IMD) ने आज (बुधवार) भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है.

IMD के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले हफ्ते तक देश के शेष हिस्सों से वापस लौटने की संभावना नहीं है, जिससे बारिश का मौसम और आगे बढ़ जाएगा. आज Jharkhand के साथ-साथ बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm) की संभावना है. ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर के अनुसार जानते हैं दिल्ली, यूपी और हरियाणा समेत देश के अन्य हिस्सों में आगामी 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

तेलंगाना पर बना डिप्रेशन पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है. यह अब कमज़ोर होकर गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र के रूप में महाराष्ट्र पर है. तेलंगाना और दक्षिण मराठवाड़ा पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है साथ ही एक ट्रफ बंगाल की खाड़ी से अरब सागर के मध्य भागों तक बनी हुई है. अरब सागर के मध्य पूर्वी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है. यह सिस्टम जल्द ही निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है.

अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम पूर्वानुमान

दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश और उत्तरी कोंकण और गोवा में कुछ हिस्सों पर हल्की से मध्यम बौछारें गिरने की संभावना है. गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. उत्तर पश्चिमी भारत और पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा. दिल्ली प्रदूषण में वृद्धि होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर वायु गुणवत्ता बेहद खराब रहेगी.

English Summary: Weather Alert: Chance of Rain at some places with rain!
Published on: 15 October 2020, 10:14 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now