Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 13 July, 2022 10:12 AM IST
मानसूनी बारिश का असर

देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश का असर देखने को मिल रहा है. जिसमें अब दिल्ली और एनसीआर भी शामिल हो गया है. दिल्ली में पिछले 2 दिन से हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल रही है. इसके अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई. जिस वजह से मौसम काफी सुहाना हो गया है.

अगर बाकी राज्यों की बात करें, मौसम विभाग ने गुजरात राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से हाई अलर्ट जारी कर दिया है. दक्षिणी गुजरात के भारूच, वलसाड, तापी, नव जामनगर, मोरबी, नर्मदा, सूरत, छोटा उदयपुर और राजकोट के कई हिस्सों में हाई अलर्ट लगा दिया है और अगले 24 से 48 घंटों के लिए भोपाल समेत कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की चेतावनी भी दी है.ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर (Skymet Weather)  के मुताबिक जानते हैं, आगामी 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान (Weather Forecast Update)

देशभर में बने मौसमी सिस्टम का हाल

कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण ओडिशा तट और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट पर बना हुआ है.

  • मॉनसून ट्रफ अब बीकानेर, कोटा, सागर, रायपुर, दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के केंद्र और फिर दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी से गुजर रही है.

  • अपतटीय ट्रफ रेखा गुजरात तट से उत्तरी केरल तट तक फैली हुई है.

  • पूर्व पश्चिम कतरनी क्षेत्र लगभग 20 डिग्री उत्तर अक्षांश के साथ चल रहा है.

 अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में होने वाली संभावित गतिविधियां

अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात में मध्यम से भारी बारिश संभव है.

  • गुजरात के शेष हिस्सों, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और दक्षिणपूर्व राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

  • सिक्किम, जम्मू कश्मीर, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण झारखंड, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना के शेष हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

  • उत्तर प्रदेश, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और रायलसीमा की तलहटी में हल्की बारिश संभव है.

English Summary: Warning! Monsoon rains started in these states of the country, alert issued
Published on: 13 July 2022, 10:33 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now