Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 12 September, 2020 9:50 AM IST

देश के कई राज्यों में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया हुआ है. पिछले माह कई राज्यों में बेहद कम बारिश दर्ज की गई है. लेकिन अब भारतीय मौसम विभाग (IMD) से मिली जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर के बाद से आने वाले 3 से 4 दिनों तक कई राज्‍यों में बहुत भारी बारिश (Heavy Rain) होने की संभावना है. जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी व उमस (Humidity) से काफी हद तक राहत मिलेगी. इसके अलावा 14 और 15 सितंबर को महाराष्ट्र तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. इस मौसमी सिस्टम (Weather System)  की वजह से उत्तरी मध्य प्रदेश और दिल्ली में भी 16 से 18 सितंबर तक बारिश होने की पूरी संभावना है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी (Weather Agency) स्काइमेट (Skymet) के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान (Weather Forecast)-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय अमृतसर, करनाल, मेरठ, बरेली, वाराणसी, डाल्टनगंज, बांकुरा और दिघा होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी हिस्सों पर बनी हुई है. पश्चिमी तटों पर महाराष्ट्र से केरल तक ट्रफ अभी भी सक्रिय है जिसके चलते पश्चिमी तटों पर मूसलाधार मॉनसून वर्षा हो रही है. अरब सागर के मध्य पूर्वी हिस्सों पर ही कर्नाटक के तटों के पास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. पूर्वी उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र तक एक ट्रफ रेखा सक्रिय हुई है.पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्रों पर भी एक चक्रवाती सिस्टम हवाओं में बना है. एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी पर उभर रहा है. 12 या 13 सितंबर को यह सिस्टम विकसित हो सकता है.

ये ख़बर भी पढ़े: Weather Forecast Update: उत्तर प्रदेश, बिहार और कर्नाटक समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना !

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिमी घाट पर मॉनसून का उग्र रूप दिखा और कर्नाटक तथा केरल के विभिन्न भागों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई. इस दौरान कर्नाटक के मंगलुरु में 258 मिलीमीटर की मूसलाधार वर्षा दर्ज की गई. केरल के कन्नूर और कोझिकोड समेत अन्य भागों में भी मध्यम से भारी बारिश हुई. दक्षिणी मध्य प्रदेश, दक्षिणी महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओड़ीशा समेत उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और मेघालय में भी मध्यम से भारी बारिश कुछ हिस्सों पर देखने को मिली है. असम, गंगीय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई. उत्तर-पश्चिम भारत के भागों में मॉनसून कमजोर और मौसम लगभग सभी जगहों पर शुष्क बना रहा. तापमान में वृद्धि दर्ज की गई.

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिण-पूर्वी गुजरात, सौराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम समेत पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. महाराष्ट्र के तटीय और अंदरूनी भागों, दक्षिणी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओड़ीशा, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, पुद्दुचेरी और लक्षद्वीप में भी हल्की से मध्यम बारिश के बीच एक-दो स्थानों पर भारी बौछारें गिरने का अनुमान है. पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है. देश के बाकी हिस्सों में मॉनसून कमजोर रहेगा.

English Summary: Today's weather news: heavy rains will occur in these states, relief from humid heat
Published on: 12 September 2020, 09:54 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now