Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 14 October, 2021 10:07 AM IST
Weather

ज्यादातर राज्यों से मानसून की विदाई हो गई है, पर अभी भी देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. ऐसे में मौसम विभाग ने 17 से 18 अक्टूबर तक दक्षिण-बिहार एवं उत्तर-पूर्व के कुछ स्थानों पर बादलों की तेज गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. 

हालांकि, 15 से 16 तक लोगों को तीखी धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. अगर बात करें, राजधानी दिल्ली की, तो अगले दो से तीन दिनों में सुबह के समय तापमान में गिरावट आने की संभावना है. इसके अलावा, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर के मुताबिक जानते हैं आगामी 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान (Weather Forecast) -

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

14 अक्टूबर तक महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं.

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. इसके प्रभाव में एक कम दबाव का क्षेत्र जल्द ही उसी क्षेत्र में विकसित होने की संभावना है और इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में दक्षिण ओडिशा और आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ने की उम्मीद है.

पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. यह समुद्र तल से 4.5 किमी तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है.

ईस्ट वेस्ट ट्रफ अब बंगाल की खाड़ी के मध्य पूर्व पर बने हुए चक्रवाती परिसंचरण से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक होते हुए पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बने हुए चक्रवाती परिसंचरण तक जा रही है.

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे इलाकों पर बना हुआ है

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.

तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है.

English Summary: Today's Weather News: After Dussehra there will be rain in these states!
Published on: 14 October 2021, 10:21 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now