Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 31 May, 2019 12:38 PM IST

आज मई माह का आखिरी दिन है. लेकिन गर्मी का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा दिल्ली -एनसीआर समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू चलने का दौर अभी भी जारी है. अगर बात करे यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में तो सूरज आग बरसा रहा है. इस गर्मी और लू की वजह से कई लोगों की मौत भी हो गई है. क्योंकि कई राज्यों में तो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है.

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे इलाकों पर पश्चिमी विक्षोभ बना रहा है. इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान के कुछ हिस्सों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना गया  है. इसके अलावा बात करे पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों कि तो वहां पर भी  चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना रहा है. इस सिस्टम की वजह से बिहार और पश्चिम बंगाल की तरफ से होते हुए मणिपुर तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है. इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र होते हुए उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक एक अन्य ट्रफ रेखा फैली है.

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की गतिविधियां

अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के साथ -साथ  असम, मेघालय, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों तथा अंडमान-निकोबार द्वीप-समूह में हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है. इसके साथ ही केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के  कुछ भागों में भी हल्की  बारिश होने की पूरी उम्मीद दिखाई दे रही है. अगर बात करे  हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में  लू की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

English Summary: Today's weather forecast 31 may 2019
Published on: 31 May 2019, 12:40 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now