Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 3 June, 2019 12:03 PM IST

जून माह शुरू हो गया है पर गर्मी है कि थमने का नाम ही नहीं ले रही. अधिकतर हिस्सों में अभी भी लू का प्रकोप बना हुआ है. कई जगहों पर तापमान 50 डिग्री से पार दर्ज किया गया. राजस्थान के सीकर के नैछवा थाना क्षेत्र में एक किसान की खेतों में काम करने के दौरान भीषण गर्मी से मौत हो गई. चलिए जानते है सभी राज्यों की मौसम गतिविधियों के बारे में...

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

उत्तरी पाकिस्तान और  जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों  में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना रहा है और जिसकी वजह से  पंजाब तथा मध्य पाकिस्तान पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है. इस मौसमी सिस्टम बनने की वजह से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल होते हुए मणिपुर तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है. उत्तर प्रदेश के उत्तर पूर्वी हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है. इस अलावा एक ट्रफ रेखा मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा से होते हुए उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक बनी गयी है. इसके साथ ही  तटीय आंध्र प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई बन रहा है.

अगले 24 घंटों के दौरान मौसमी गतिविधियां

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में जैसे - सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की सी  बारिश के साथ - साथ कुछ हिस्सों पर भारी वर्षा होने की पूरी संभावना है. अगर बात  करे उत्तर पूर्वी तरफ कि तो उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओड़िसा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में तूफानी हवाओं के साथ गरज वाली  बारिश होने के आसार है. इसके साथ ही अगर हम बात करे उत्तर भारत कि तो राजस्थान और पंजाब में आंधी तूफान और गरज के साथ कुछ हिस्सों पर हल्की बारिश हो सकती है. जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने की पूरी संभावना है. इसके अलावा  मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर आदि राज्य में लू का प्रकोप जारी रहेगा.

English Summary: Today's weather forecast 3 may 2019
Published on: 03 June 2019, 12:08 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now