Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 22 August, 2020 8:17 AM IST

दिल्ली, गुड़गांव समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश ने अपना कहर बरपाया हुआ है जिस कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है और  नदियों उफान पर होने की वजह से बाढ़ ने उत्तर प्रदेश के लगभग 16 जिलों के 870  से ज्यादा गांव प्रभावित कर दिए हैं. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के क्षेत्र बनने से हुई बारिश के बाद से  ओडिशा के कई हिस्सों में पावर सप्लाई तक ठप हो गई हैं और निचले इलाकें पानी से भर गए हैं. जम्मू कश्मीर में भी भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गए हैं. मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, जल शक्ति मंत्रालय ने अगले कुछ दिनों में ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही इन सभी राज्यों में कड़ी चौकसी बरतने को भी कहा है. मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटो में  हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब,  बिहार, उत्तर प्रदेश  कि तो वहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

डिप्रेशन अब कमजोर हो गया है और इस समय गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र के रूप में पूर्वी मध्य प्रदेश पर बना हुआ है. मॉनसून की अक्षीय रेखा फिर से दक्षिणवर्ती हुई है. इस समय यह जैसलमर, कोटा, गुना और मध्य प्रदेश पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के बीच से ओडिशा के झारसुगुड़ा और बालासोर तथा बंगाल की खाड़ी के पूर्वी क्षेत्र तक बनी हुई है. दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.

ये खबर भी पढ़े: Latest Weather Forecast: उत्तरभारत के इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना, नदियां उफान पर

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक और कोंकण गोवा में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हुई. गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना और मेघालय में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिली. केरल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, शेष पूर्वोत्तर भारत, पंजाब, हरियाणा, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम वर्षा हुई. पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई.

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तरी तेलंगाना और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है. पूर्वी राजस्थान, कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बौछारें दर्ज की जा सकती हैं. एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा का भी अनुमान है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब के कुछ हिस्सों, बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ भागों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तर भारत, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

English Summary: Today's weather alert: possibility of severe rain in these 5 states of the country, Ministry of Water Power issued alert
Published on: 22 August 2020, 08:24 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now