Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 3 July, 2024 6:31 PM IST
देश के इन राज्यों में बारिश आलर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Rain Alert: भारत के लगभग सभी राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है, पिछले कुछ दिनों से देश के कुछ हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है. ऐसे में आम जनता को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज के साथ हल्की से लेकर मध्यम वर्षा होने की संभावना है. IMD की रिपोर्ट के अनुसार, 4 से 7 जुलाई तक भारत के कई राज्यों में गरज के साथ हल्की से भारी बरसात हो सकती है.

ऐसे में आइये जानते हैं आज के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार, अगले 5 दिन पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. आज, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. 4 से 7 जुलाई तक हरियाणा-चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में भारी बरसात हो सकती है.

यहां है भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 5 और 6 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश में तथा 4 से 6 जुलाई तक असम और मेघालय में अलग-अलग हिस्सों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है. आज से 7 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, और छत्तीसगढ़ में भारी बरसात हो सकती है. इसके अलावा, मणिपुर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. एक द्रोणिका निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से मणिपुर तक जाती है तथा निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों में बांग्लादेश पर एक और चक्रवाती परिसंचरण है. इनके प्रभाव से अगले 4 से 5 दिन गरज के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है.

हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, केरल, कर्नाटक, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा और तेलंगाना में अगले 5 दिन गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

English Summary: today weather 4 july imd issued alert for heavy rain latest monsoon news
Published on: 03 July 2024, 06:34 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now