Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 20 January, 2020 11:42 AM IST

जनवरी समाप्त होने में अब कुछ ही दिन ही रह गये हैं लेकिन फिर भी बेमौसमी बारिश हर दिन अपने नये-नये रूप दिखा रही है. वहीं पहाड़ों में हो रही बर्फ़बारी की वजह से चलने वाली ठंडी हवाओं का असर अब दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में दिखना शुरू हो गया है. इसके साथ ही बीते दिन उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली. मौसम विभाग के अनुसार,  अगले कुछ घंटों में पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फ़बारी होने की संभावना है. अगर बात करें  असम, नागालैंड, पंजाब समेत तटीय तमिलनाडु की तो इसके आस-पास के क्षेत्रों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तरी मध्य प्रदेश समेत पूर्वोत्तर राज्यों में कई जगहों घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान-

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

पूर्वी उत्तर प्रदेश से उत्तरी छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ रेखा बन गयी है. जम्मू कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्वी लद्दाख तक पहुँच गया है. इसके साथ ही असम के मध्य और इससे सटे हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.

आने वाले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसमी गतिविधियां

आने वाले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर बारिश और बर्फ़बारी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फ़बारी का असर दिखेगा तो असम, नागालैंड, पंजाब और तटीय तमिलनाडु में कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. अगर बात करें, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों की, तो कुछ स्थानों पर मध्यम तो एक-दो जगह पर घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं.

English Summary: Today there will be rain and dense fog at some places, know the weather forecast of your city
Published on: 20 January 2020, 11:43 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now