Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 15 June, 2024 5:55 PM IST
अगले 4-5 दिन इन इलाकों में होगी भारी बारिश की संभावना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

IMD Weather Update: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का प्रकोप जारी है. ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी इलाकों, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए संभावना जताई है. अनुमान है कि इन इलाकों में इस दौरान भारी बारिश हो सकती है.

आइये जानते हैं मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई अपडेट के मुताबिक, आज देशभर में मौसल का हाल कैसा रहने वाला है.

मौसम का पूर्वानुमान और चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पूर्व असम पर बना हुआ है और एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी बांग्लादेश पर है. एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका भी निचले क्षोभमंडल स्तरों में उत्तर-पश्चिम बिहार से पूर्वी असम तक बनी हुई है. निचले क्षोभमंडल स्तरों में बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर राज्यों तक तेज़ दक्षिण-पश्चिमी/दक्षिणी हवाएं चल रही हैं. अगले 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: सावधान! देश के कई राज्यों में अगले 5 दिनों तक हीटवेव का अलर्ट, पढ़ें IMD की पूरी रिपोर्ट

इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

अगले 5 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 15 तारीख को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में और 15 से 19 जून के दौरान मेघालय में 17 से 19 जून के दौरान असम में भी कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा, अगले 4 दिनों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट से लेकर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है और उसके बाद इसमें वृद्धि भी हो सकती है. 15, 18 और 19 जून को ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

आईएमडी के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान कर्नाटक, केरल और माहे में आंधी, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है. वहीं तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी हल्की से लेकर मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

कुछ स्थानों पर हो सकती है ओलावृष्टि

अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में आंधी, बिजली और तेज हवाओं (40-60 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम छिटपुट वर्षा होने की संभावना 16 जून को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है. वही, IMD के मुताबिक, 19 से 21 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ वर्षा होने की संभावना है.

अगले 5 दिनों के लिए लू की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 से 18 जुन के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग, उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में लू की स्थिति रहने वाली है. वहीं 15 और 16 जुन को पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तराखंड में और 15 जून को गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा में लू चलने की संभावना है. इसके अलावा, 15 से 17 जुन के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कुछ इलाकों में और 15-16 को उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में गर्म रात की स्थिति रहने की संभावना है.

English Summary: today latest weather updates next 5 days this sates chance of heavy rain lightning and strong winds
Published on: 15 June 2024, 06:00 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now