Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 30 January, 2020 11:50 AM IST

जनवरी में कई बार मौसम ने अपना मिजाज़ बदला है. उत्तर भारत की बारिश ने भी कड़ाके की ठंड का अहसास करा दिया था, लेकिन अब यहां की बारिश लगभग थम गई है, तो वहीं उत्तराखंड के कई पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है और ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं. यह ठंडी हवाएं पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर असर डालेंगी, जिससे यहां का न्यूनतम तापमान गिर सकता है. उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब तक सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है. राजधानी दिल्ली के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है. इसके अलावा कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल का मौसम शुष्क रहेगा.

उत्तर-पश्चिमी राज्यों में गिरेगा तापमान

मध्य भारत में मौसम का मिजाज़ बदल गया है. यहां की हवाओं में नमी कम होने लगी है, क्योंकि अब हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी की तरफ हो रहा है. आपको बता दें कि पहाड़ों से आने वाली हवाएं अपने साथ काफी ठंडक लेकर आती हैं, जिससे गुजरात और राजस्थान में न्यूनतम तापमान गिरा है. अनुमान है कि यहां का मौसम आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा.

कई जगह होगी छिटपुट बारिश

अब पूर्वी भारत के मौसम की बात करते हैं, यहां की बारिश धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. अनुमान है कि गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के उत्तरी तटीय के इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है. इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश जारी रह सकती है. इसके साथ असम, मेघालय और नागालैंड में हल्की बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं. उम्मीद है कि अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फ़बारी होगी, साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड का मौसम शुष्क रहने वाला है.

इन जगहों का गिरेगा पारा

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के तापमान में भी लगभग 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है. इसके अलावा नाशिक, दहानु, ठाणे और मुंबई सहित उत्तरी महाराष्ट्र के इलाकों का पारा गिर सकता है. तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में गर्म आर्द्र हवाएं चलेंगी. यहां के तटीय भागों में तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा, तो वहीं चेन्नई, बंगलुरु, हैदराबाद, कोचीन सहित दक्षिण के इलाकों का मौसम शुष्क रहने वाला है.

English Summary: there will be rain in many states of the country and fog in delhi
Published on: 30 January 2020, 11:53 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now