Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी Escorts Kubota ने मनीष शर्मा को एग्री बिजनेस का प्रेसिडेंट नियुक्त किया, ट्रैक्टर और Agri Business की संभालेंगे जिम्मेदारी धान की फसल के लिए Dhanuka Agritech Limited ने पेश किया “Polin” फफूंदनाशी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 25 August, 2023 5:30 PM IST
There will be heavy rain in these states of India

दिल्ली समेत भारत के अन्य राज्यों के कई हिस्सों में कहीं भारी बारिश तो कहीं गर्मी की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक कई राज्यों में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है. 26 अगस्त को  उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश,  झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं, आने वाले चार दिनों में कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही हैं.

दिल्ली में मौसम

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन कुछ समय बाद भी कम बारिश की संभावना है.

उत्तराखंड में मौसम

IMD के मुताबिक, उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है. भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो रहा है. वहां की जनता का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इस कारण नदिया उफान पर है. वहीं पूरे राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया हैं.

 

हिमाचल का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है वहीं कुछ जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है.

 

बिहार, ओडिशा का मौसम

आज बिहार और ओडिशा में हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

पश्चिम बंगाल का मौसम

 मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिम बंगाल और झारखंड के अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

असम, मेघालय का मौसम

IMD के मुताबिक आज असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.

इसे भी पढ़ें- देश के इन 10 राज्यों में आज होगी बारिश, अलर्ट हुआ जारी !

बारिश का सिलसिला जारी

देश के कई हिस्सों में आने वाले सप्ताह में बूंदाबांदी हो सकती है. तो वहीं कई राज्यों में बिजली गिरने के साथ तेज आंधी आने की संभावना है. इसके अलावा कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका है.

English Summary: There will be heavy rain in these states of India
Published on: 25 August 2023, 05:38 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now