Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 2 February, 2022 10:13 AM IST
बारिश की वजह से ठंड का बढ़ सकता है असर

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार ,पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने की वजह से इस माह भी बारिश हो सकती है.  तो वहीं पहाड़ी इलाकों की बात करें, तो 7 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है.

इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि 2 से 5 फरवरी तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, हरियाणा और पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिसके चलते लोगों को कंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर (Skymet  Weather) के मुताबिक जानते हैं, आगामी 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान (Weather Forecast).

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

  • पश्चिमी विक्षोभ लद्दाख के पूर्वी हिस्सों पर बना हुआ है तथा यह पूर्व की ओर आगे बढ़ रहा है.

  • 2 फरवरी तक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है.

  • चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है.

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

  • पिछले 24 घंटों के दौरान, पंजाब से लेकर बिहार तक भारत के गंगा के मैदानी इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा.

  • गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात हुआ.

  • असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई.

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

  • अगले 24 घंटों के दौरान, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में बारिश और हिमपात की संभावना है.

  • 1 फरवरी को असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

  • गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर हिमपात हो सकता है.

  • 2 फरवरी को पंजाब और हरियाणा और उत्तर पश्चिमी राजस्थान और दिल्ली के एक या दो हिस्सों में वर्षा संभव है.

  • उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है.

English Summary: There may be rain in these states of North India for the next 3 days from today, alert issued
Published on: 02 February 2022, 10:30 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now