Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 12 March, 2020 11:25 AM IST

मौसम ने अपना मिजाज बदलना शुरू कर दिया है. तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश ने ठंड में बढ़ोतरी करनी शुरू कर दी है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रांची समेत रामगढ़, कोडरमा, हजारीबाग, जमशेदपुर समेत कई क्षेत्रों में जमकर बारिश हो रही है. पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के आस -पास के इलाकों में मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा असम और अरुणाचल प्रदेश में भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. रांची में भी आने वाले कुछ घंटों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है. अगर बात करें  हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान की, तो वहां  के कुछ हिस्सों पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आगामी 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर के हिस्सों पर बना हुआ है. इसके प्रभाव से बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान पर है. इसके अलावा एक चक्रवाती सिस्टम महाराष्ट्र के ऊपर भी बना हुआ है. इस सिस्टम की एक ट्रफ आंतरिक कर्नाटक तक बनी हुई है. एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के पास बंगाल की खाड़ी के ऊपर दिखाई दे रहा है.

आने वाले 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

आने वाले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों जबकि जम्मू कश्मीर और लद्दाख में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है.पंजाब में भी काफी व्यापक बारिश हो सकती है. इसके साथ ही हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना जताई जा रही है. छत्तीसगढ़ और झारखंड में मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावना जताई जा रही है. पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भी कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश का अनुमान है. असम और अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा केरल में भी कुछ जगहों पर अच्छी वर्षा हो सकती है.

English Summary: Rainfall likely to lash over these states including Haryana, Punjab and Uttar Pradesh in few hours
Published on: 12 March 2020, 11:29 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now