Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 21 August, 2022 10:03 AM IST
Weather Today (21st August 2022)

मानसून ने इस बीच तेज़ रफ़्तार पकड़ी हुई है जिससे देश के कई राज्यों में तबाही मची हुई है. वहीं इससे पहले ही ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो चुकी है. 

जम्मू और गुजरात के कुछ जगहों पर बारिश ने अपना कहर ढा रखा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में देहरादून में बादल फटने से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है. वहीं आज के दिन राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज़ बारिश हो सकती है. 

राज्यों में मौसम की गतिविधियां 

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार देश के राज्यों में मौसम की बात करें तो 21 अगस्त की शाम तक ओडिशा, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश जारी रह सकती है. साथ ही, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में बारिश बहुत तेज हो सकती है. पूर्वी राजस्थान में भी 21 अगस्त से अच्छी बारिश शुरू हो जाएगी.

जिलों में मौसम की गतिविधियां 

वहीं जिले की बात करें तो नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, रायसेन, सीहोर, विदिशा, भोपाल, होशंगाबाद, हरदा, देवास, शाजापुर, विदिशा, सागर और दमोह जैसे स्थानों पर 21 और 22 अगस्त को बारिश हो सकती है. 

स्कायमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों में मौसम की गतिविधियां:

हिमाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है.

पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना है.

उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में एक या दो दिन भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, गोवा और कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है.

English Summary: Rain, flood, High alert issued in these states of the country, homes and dreams of drowning people
Published on: 21 August 2022, 10:04 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now