Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 8 September, 2022 10:27 AM IST
Karnataka Heavy Rainfall Alert

सितंबर के महीने में भी मौसम की बेरुखी साफ देखने को मिल रही है. कहीं लोग गर्मी से परेशान हैं, तो कहीं बारिश का कहर जारी है. ऐसी ही तस्वीरें बेंगलुरु से आ रही है, जहां पर आधा शहर जलमग्न हो चुका है. पहाड़ों में लगातार बारिश से सड़क मार्ग भी प्रभावित हो गए हैं. तो वहीं राजस्थान में भी मौसम ने करवट ली है.

11 सितंबर तक बेंगलुरु में भारी बारिश

बेंगलुरु में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग की मानें, तो 11 सितंबर तक बेंगलुरु और कर्नाटक के बाकी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है. यानी आने वाले कुछ और दिन बेंगलुरु के लिए भारी हो सकते हैं. जिसके साथ ही दक्षिण कन्नड़, उडुपी, चिकमगलूर और कोडागु जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. तो वहीं उत्तर कन्नड़, बागलकोट, बेलगाम, गडग, ​​हावेरी, यादगिरी, बेल्लारी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही गुरुवार को भी बेंगलुरु में व पड़ोसी क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है.

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

राजस्थान में मौसम सुहाना बना हुआ है. देर रात हुई हल्की बारिश से राज्य के लोगों को राहत मिली है, तो वहीं मौसम विभाग की मानें, तो आज भी राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही पूरे राज्य में 12 सितंबर तक जोरदार बारिश हो सकती है.

दिल्ली में गर्मी का सितम

राजधानी में मौसम की बेरुखी अगस्त की तरह सिंतबर में देखने को मिल रही है. गर्मी व उमस के साथ लोगों को परेशानी को सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग की मानें, तो अभी 4-5 दिनों तक दिल्लीवासियों को गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें : Weather Today: दक्षिण से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक होगी जमकर बारिश! मौसम विभाग ने सावधान रहने की दी सलाह

पहाड़ों में बारिश

देश के पहाड़ी क्षेत्र उत्तराखंड व हिमाचल में भारी बारिश के चलते भूस्खलन की स्थिती पैदा हो रही है. जिसके चलते कई क्षेत्रों के सड़क मार्ग भी बंद हो गए हैं.   मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के कई जिलों में बारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

English Summary: Rain continues to wreak havoc in Bangalore and mountains, clouds will rain in Delhi soon
Published on: 08 September 2022, 10:33 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now