Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 18 October, 2019 11:09 AM IST

मौसम ने करवट बदली है. नतीजतन दिल्ली समेत कोई राज्यों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिल गयी है लेकिन अभी भी प्रदूषण का स्तर कम नहीं हुआ है क्योंकि इसका स्तर दो गुना ऊपर दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार देश के कई दक्षिण राज्यों में प्री-मॉनसून की शुरुआत हो गयी है. अगर बात करें, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है. इसके साथ ही आने वाले 24 घंटों में पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की  बारिश होने की संभावना बन रही है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार जानते है देशभर में अगले 24 घंटे के दौरान किस तरह की मौसमी गतिविधियां रह सकती है-

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू और कश्मीर पर है. इसके साथ ही कर्नाटक तट से पूर्व-मध्य अरब सागर पर एक चक्रवाती हवाओ का क्षेत्र बन गया है. इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा तमिलनाडु से श्रीलंका तक चल रही है.अगर बात करें, दक्षिण पूर्व अरब सागर पर एक और चक्रवाती हवाओ का क्षेत्र सक्रिय बना हुआ है.पूर्वी तट के साथ तटीय तमिलनाडु से होते हुए आंध्र प्रदेश तक एक तट-किनारे पर एक ट्रफ रेखा बन गई है.

आने वाले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम गतिविधियां

अगले 24  घंटों में तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप  के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है.इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में एक या दो भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है. रायलसीमा और तेलंगाना के कई हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है.अगर बात करें, छत्तीसगढ़, ओडिशा, दक्षिण कोंकण व गोवा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना  जताई जा रही है.विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू व कश्मीर और पंजाब के कुछ हिस्सों में बूंदा-बांदी  हो सकती हैं.हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों  पर हल्की बारिश होने की उम्मीद है, जबकि बिहार, उत्तराखंड और उत्तरी हरियाणा में कई जगहो पर बारिश हो सकती है.

English Summary: Pre-monsoon active in many states of the country, rainfall likely here
Published on: 18 October 2019, 11:12 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now