Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 13 May, 2020 11:41 AM IST

चक्रवाती हवाएं चलने की वजह से मौसम के मिजाज में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहे है. देश के ज्यादातर हिस्सों में चल रही धूल भरी आंधी व बारिश के बाद मौसम उलटपुलट होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में दक्षिणी और तटीय तमिलनाडु व केरल के कुछ भागों में हल्की बारिश के साथ एक -दो  हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई हैं. अगर बात करें, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर भारत कि तो वहां भी  हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी,गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। यह सिस्टम उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर पर पहुँच गया है.उत्तरी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.उत्तर-पूर्वी बिहार से दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ बना हुआ है.विदर्भ से लेकर तेलंगाना, रायलसीमा और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक होते हुए आंतरिक तमिलनाडु तक विपरीत हवाएँ आपस में टकरा रही हैं.कोमोरिन क्षेत्र पर एक चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है.दक्षिणी अंडमान सागर पर भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पहले की तरह बना हुआ है.

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, केरल तथा दक्षिणी तमिलनाडु में मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई.मध्य प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई.पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी राजस्थान तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी तूफान और धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई.जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तटीय तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. रायलसीमा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हुई.

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी और तटीय तमिलनाडु व केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं.उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश, रायलसीमा के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है.पूर्वी भारत का मौसम विशेषकर बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं.

English Summary: Possibility of rain with dust storm and thunder in Punjab, Haryana, Uttar Pradesh, Delhi and Rajasthan!
Published on: 13 May 2020, 11:44 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now