Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 3 October, 2022 10:25 AM IST
Weather Forecast

नवरात्रि, दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर पूरे देशभर में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. जगह-जगह दुर्गा पंडाल और रामलीला का आयोजन किया गया है. वहीं दशहरे के दिन रावण वध की तैयारियां भी जोरों पर हैं. लेकिन इन सब के बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है.

ऐसे में ये बारिश इन त्योहारों पर खलल डालने का काम कर सकती है. आप भी जानें आपके शहर में इस दौरान कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

बंगाल में दुर्गा पूजा में क्या खलल डालेगी बारिश?

इस बात से तो सब वाकिफ होंगे की पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का जश्न अलग ही होती है. लेकिन इन जश्न पर बारिश का साया मंडराता हुआ नजर आ रहा है. दरअसल, मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे में पूरे पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के आसार जताये हैं. IMD की मानें तो, बंगाल की खाड़ी में बनने वाली गतिविधियों के मद्देनजर, ओडिशा, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में 4 अक्तूबर तक बारिश जारी रह सकती है.

दशहरे के दिन दिल्ली में बरसेंगे बादल

अगर बात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम की करें तो दिल्ली में आज मौसम सामान्य बना रहेगा. लेकिन कल यानी मंगलवार से यहां के मौसम के बदलने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो 4 अक्टूबर को दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में गर्मी थोड़ी बढ़ जायेगी. इस दौरान तापमान 36 डिग्री तक जाने की संभावना है. इसके बाद शाम के समय एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है. फिर 5 अक्टूबर यानी दशहरे के दिन बारिश के बढ़ने की संभावना है. ऐसे में रावण दहन को लेकर परेशानियां बढ़ सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Weather Effect: उत्तर भारत के इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

जानें बाकि राज्यों के मौसम का हाल

देश के कई हिस्सों में मानसून अभी भी सक्रिय बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक साइक्लोन 'नोरु' के कारण बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण की वजह से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई देरी से होगी. 

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 6 अक्टूबर से झमाझम बारिश की संभावना है. इसके अलावा देश के पूर्वोत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में अगले 3-4 दिनों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. इसके साथ ही अगले पांच दिनों के लिए ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश के साथ ही बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

English Summary: Navratri Weather: Rain can disturb Durga Puja and Ravana Dahan, clouds will rain heavily in many states!
Published on: 03 October 2022, 10:31 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now