Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 4 May, 2020 10:52 AM IST

मौसम का मिजाज ज्यादातर राज्यों में खुशनुमा हुआ है तो कहीं तेज धूप ने लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गर्जन के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना हैं तो कुछ स्थानों पर भारी बौछारें गिर सकती हैं. कहीं-कहीं बर्फबारी भी हो सकती है. अगर बात करें, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों कि तो तेज़ हवाओं और बादलों की गर्जना के साथ बारिश हो सकती है. एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना बन रही है. पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज़ प्री-मॉनसून वर्षा जारी रहेगी.ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

दक्षिणी अंडमान सागर और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके लगातार प्रभावी होने की संभावना है. जल्द ही यह सिस्टम गहरे निम्न दबाव में तब्दील हो जाएगा. इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर और इससे सटे उत्तरी पाकिस्तान पर पहुँच गया है.एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे हरियाणा व पंजाब पर है.एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश के ऊपर बना हुआ है.उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती सिस्टम बना है.मराठवाड़ा से आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक एक ट्रफ पहले की तरह बना हुआ है.

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं.दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। आंतरिक तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई.पूर्वी बिहार, दक्षिणी छत्तीसगढ़, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और दिल्ली-एनसीआर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई.राजस्थान के कुछ इलाकों में लू का प्रकोप देखने को मिली.

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. कुछ स्थानों पर भारी बौछारें गिर सकती हैं. कहीं-कहीं बर्फबारी भी हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज़ हवाओं और बादलों की गर्जना के साथ बारिश संभव है. एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने और तेज़ हवाएं चलने की आशंका है.पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज़ प्री-मॉनसून वर्षा जारी रहेगी. केरल, आंतरिक तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश और तटीय आंध्र प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होगी. मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, बिहार, झारखंड और ओडिशा में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है

English Summary: Monsoon Update: Heavy winds, thunderstorms with hailstorm and possibility of rain in these states including Punjab, Haryana, Delhi
Published on: 04 May 2020, 10:54 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now