Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 24 August, 2022 10:09 AM IST
August Monsoon Alert

मानसून ने इस बीच उत्तर भारत में अपना कहर भरपाया हुआ है. दक्षिण राजस्थान के कई हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना है. यहां तक कि गुजरात और मध्य प्रदेश के कई जगहों पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. लेकिन अगले 24 घंटों में स्थिति सामान्य हो जाएगी.

आईएमडी (IMD) के मुताबिक, अगले एक या दो सप्ताह में मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. वहीं आने वाले 5 दिनों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और हिमाचल के कुछ जगहों पर मध्यम से तेज़ बारिश हो सकती है.

महाराष्ट्र का मौसम (Maharashtra Weather Update)

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मुंबई शहर (Mumbai) में पिछले कुछ दिनों से बहुत कम बारिश हुई है. आमतौर पर अगस्त में काफी बारिश होती है और मासिक औसत 585 मिमी के आसपास होता है, और अब तक महाराष्ट्र में इससे ज़्यादा बारिश बढ़ नहीं पाई है.

राजस्थान का मौसम (Rajasthan Weather Update)

इसके अलावा, राजस्थान के दक्षिणी जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है. सिरोही, जालोर, उदयपुर, बाड़मेर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. साथ ही, 24 अगस्त को पश्चिमी राजस्थान में मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जिसमें बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी, जोधपुर और बीकानेर शामिल हैं. जिसके बाद में मौसम की स्थिति में सुधार होगा और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

कहां होगी बारिश (Rainfall Update)

जहां एक तरफ मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्वी हिस्से में 27 से 29 अगस्त के बीच मध्यम बारिश होगी. वहीं दूसरी ओर राजधानी दिल्ली (Delhi) में 30 और 31 अगस्त को भी मध्यम बारिश होगी. साथ ही, गुजरात (Gujarat) के कच्छ के उत्तरी हिस्सों में भी आज भारी बारिश का अलर्ट जारी है.

स्कायमेट वेदर के मुताबिक, कल और परसों यानी 26 अगस्त तक देश के अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

English Summary: Monsoon Alert: Rain wreaked havoc in these states including Rajasthan, Madhya Pradesh, Gujarat!
Published on: 24 August 2022, 10:10 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now