Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 1 July, 2023 9:30 AM IST
Monsoon 2023

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून का आगमन हो चुका है. यूपी-बिहार से लेकर महाराष्ट्र सहित पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश तक मानसून की बारिश हो रही है. जहां एक ओर बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में पानी भर गया है, तो वहीं पहाड़ी इलाकों से पहाड़ दरकने की खबरें सामने आने लगी है. दूसरी ओर इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं देशभर में आने वाले दिनों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने क्या भविष्यवाणी की है...

दिल्ली में कब तक होगी बारिश?   

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में मानसून की बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है. बीते दिन गुरुवार से हो रही बारिश अभी भी यहां रुक-रुक कर जारी है. बारिश की वजह से तापमान में कमी दर्ज की जा रही है, जिससे दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली है. हालांकि, मौसम पूर्वानुमान को देखें तो वीकेंड के बाद से दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से लोगों को गर्मी सता सकती है. वीकेंड के बाद 3 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. बता दें कि आज शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

ये भी पढ़ें: 4 जुलाई तक दिल्ली सहित हरियाणा, पंजाब, UP में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में मानसून की तेज बारिश

बिहार के ज्यादातर जिलों में इन दिनों अच्छी बारिश देखने को मिल रही है. बीते 24 घंटे से यहां के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. बारिश से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं यहां के किसान बेहद खुश नजर आ रहे हैं. क्योंकि अभी धान की बुवाई का समय आ गया है और इसमें पानी की बहुत अधिक जरूरत होती है. छपरा के किसान मेघनाथ का कहना है कि अगर ऐसी ही बारिश होती रही तो उन्हें अपनी फसलों के लिए अतिरिक्त पानी की आवश्यकता नहीं होगी.

बिहार में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेशभर में अगले 24 घंटे के लिए अच्छी बारिश के आसार व्यक्त किए हैं. इसके साथ ही राज्य के 5 जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में इस दौरान भारी से भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसको लेकर मौसम विभाग ने लोगों और किसानों से सावधान रहने की अपील की है. इसके अलावा पटना में भी अच्छी बारिश के साथ ही 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.

पहाड़ी राज्यों में मौसम का हाल

अगर बात पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की करें तो यहां चार धाम यात्रा पर बारिश का असर देखने को मिल रहा है. भारी बारिश की वजह से श्रद्धालुओं की संख्या कम देखी जा रही है. हिमाचल प्रदेश के भी कई इलाकों में जोरदार बारिश देखने को मिल रही है.

English Summary: Monsoon 2023: Heavy rain alert issued in many states, farmers' faces blossom
Published on: 01 July 2023, 09:35 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now