Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 17 June, 2020 12:54 PM IST

सामान्य रफ्तार से चल रहा मानसून पिछले 7 वर्षों के बाद निर्धारित समय पर उत्तर प्रदेश में दस्तक दे रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को मानसून ने यूपी के कई हिस्सों में दस्तक दे दी. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश समेत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है तो कई भागों में भारी बारिश का भी अनुमान लगाया जा रहा है. इसके साथ ही राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. दिल्ली एनसीआर समेत कुछ राज्यों में मौसम शुष्क और बेहद गर्म बना रहेगा.अगर बात करें, पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान कि तो अधिकांश इलाकों पर लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है.ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान- 

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से उत्तरी मध्य प्रदेश और झारखंड होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है.पूर्वी उत्तर प्रदेश से एक ट्रफ छत्तीसगढ़, विदर्भ और आंतरिक महाराष्ट्र होते हुए दक्षिणी कोंकण गोवा तक एक ट्रफ बनी हुई है.

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटों के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण गोवा, दक्षिणी गुजरात, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई.पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम और मेघालय में भी हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर तेज़ वर्षा हुई.आंध्र प्रदेश, आंतरिक ओडिशा, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप में एक-दो स्थानों पर वर्षा हुई है.राजस्थान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। हालांकि राजस्थान के उत्तर और पश्चिमी भागों में कुछ जगहों पर लू का प्रकोप देखने को मिला.

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, कोंकण व गोवा, असम, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, नागालैंड, बिहार के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की उम्मीद है.इन भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश का भी अनुमान है.पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत के शेष भागों, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं पर तेज़ वर्षा हो सकती है.राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। दिल्ली सहित इन राज्यों में अधिकांश जगहों पर मौसम शुष्क और बेहद गर्म बना रहेगा.पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के अधिकांश इलाकों पर लू का प्रकोप जारी रह सकता है.

English Summary: Monsoon 2020: These 10 states including UP, Bihar and Jharkhand will receive rain today!
Published on: 17 June 2020, 12:58 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now