Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 August, 2019 11:09 AM IST

आज देश के ज्यादातर राज्यों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. दिल्ली में भी गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार बनासकांठा, उदयपुर, चितौड़गढ़, रतलाम, गांधीनगर और  सूरत आदि जिलों में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान देशभर में होने वाली मौसमी गतिविधियों के बारें में –

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

मानसून की अक्षीय रेखा पश्चिमी राजस्थान से मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और ओडिशा होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है. राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय हो गया  है. मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों तथा उससे सटे छत्तीसगढ़ के भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मौजूद है.इसके अलावा, उत्तरी ओडिशा और उससे सटे आसपास के क्षेत्रों में भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. उत्तरी पाकिस्तान में भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित है. एक ट्रफ रेखा बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्सों से दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों तक फैली गई है.

आने वाले 24 घंटों का मौसमी गतिविधियां

आने वाले  24 घंटों के दौरान, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल तथा ओडिशा के कई हिस्सों में हल्की या फिर मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश देखने को मिल सकती है.इस दौरान गुजरात, दक्षिण-पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान, कोंकण व गोवा, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों जैसे - उत्तराखंड, असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं.पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के पश्चिमी भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इन हिस्सों को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश के साथ कुछ जगहों पर मध्यम बारिश देखी जा सकती है.

English Summary: Meteorological Department warns, there will be severe rains in these areas of the country
Published on: 29 August 2019, 11:12 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now